Uncategorized

ब्लैक फिल्म लगाकर शहर में दौड़ा रहा था कार, यातायात पुलिस ने पकड़ा और काट दिया 4300 रुपया का चालान

ब्लैक फिल्म लगाकर शहर में दौड़ा रहा था कार, यातायात पुलिस ने काट दिया चालान

कोरबा। सुरक्षागत कारणों से वाहनों के खिड़कियों के शीशे में ब्लैक फिल्म लगाना प्रतिबंधित है। लेकिन कई लोग रसूख में तो कई लोग शौक में यातायात नियमों की अनदेखी करके ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाते हैं। ऐसा ही कुछ शहर के सीतामणी चौक निवासी अंकित शर्मा पिता विजय शर्मा उम्र 25 वर्ष ने किया था जो अपनी स्वीफ्ट कार सीजी-12-एई-3613 में ब्लैक फिल्म लगाकर चला रहा था।

पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी को सूचना मिलते ही यातायात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सोमवार को यातायात एएसआई मनोज राठौर की टीम ने परिवहन विभाग की मदद से जानकारी जुटाई और कार को पकड़कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 100, 184, 119/177 के तहत कार्यवाही करते हुए 4300 रुपया का चालान काट दिया।

कार मालिक अंकित शर्मा ने यातायात पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए पूरा जोर लगा दिया था लेकिन कानून के आगे कोई प्रयास काम नहीं आया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *