Uncategorized

पोंडी उपरोड़ा में सोसायटी गोदाम का भूमिपूजन, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने रखी आधारशिला

कोरबा। ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा में सोसायटी गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया।
इस निर्माण कार्य के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से ₹19,97,000 (उन्नीस लाख सत्तानवे हजार रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। गोदाम के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को धान सहित अन्य उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, जिलाध्यक्ष जी.जी.पी. विद्वान सिंह मरकाम, शाखा प्रबंधक नर्मदा देवांगन, सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि सहेत्तर सिंह राज, उपसरपंच श्रीमती सीतादेवी अग्रवाल, पूर्व उपसरपंच जयपाल दास, मोनू पटेल सहित पंच-सरपंचगण उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य विजय दुबे, पूर्व सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि मनोहर श्रोते, विधायक प्रतिनिधि सुरेश पोरते, भावर सरपंच बीर सिंह मरप्पची, चैन सिंह नेटी, पूर्व सरपंच ललित उइके सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *