Uncategorized

कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोरबा। स्वर्गीय सुंदर लाल कर्ष की पुण्य स्मृति में 15 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।कलश यात्रा सीतामढ़ी चौक स्थित कथा स्थल से प्रारंभ होकर श्री सप्तदेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालु महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा पुनः कथा स्थल पहुंची, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ।श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचने पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया तथा प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान कथा व्यास पंडित तारेंद्र कृष्ण महाराज का भी श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन के मुख्य यजमान विकास निर्मलकर (विक्की), सारिका, प्रमोद, गायत्री, फिरबाई एवं हेमपुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, जय श्रीराम और राधे-राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।आयोजकों ने बताया कि 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *