पुलिस को मिली सफलता…कुछ दिन पूर्व अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से 21 मोटर साइकिल हुई थी बरामद, अब 4 दोपहिया वाहन समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा पुलिस की दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार एक्श्न जारी, थाना कोतवाली व चौकी मानिकपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही

कोरबा। जिले के पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एमबी पटेल व चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
कोरबा में विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहनों की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी हो रही है। जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चोरी करने वाले गिरोह का पता तलाश किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी भरत लाल साहू पिता अमीर साय साहू उम्र 34 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा से चार नग मोटरसाइकिल/ स्कूटी को बरामद किया गया है। मामले में आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामद हुई बाईक/ स्कूटी, वाहन स्वामी पुलिस से करें संपर्क
(1) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BP 0767
(2) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BA 9438
(3) हीरो पैशन क्रमांक CG 12 M 2342
(4) हीरो मैस्ट्रो क्रमांक CG 12 AE 7460