Uncategorized

दर्री सीएसपी का तबादला, आईपीएस राबिंसन गुरिया अब नारायणपुर के एडिशनल एसपी

दर्री सीएसपी का तबादला, आईपीएस राबिंसन गुरिया अब नारायणपुर के एडिशनल एसप
कोरबा। प्रदेश में आईपीएस के जंबो तबादले के बाद अब प्रशिक्षु आईपीएस में शामिल 2019 और 2020 बैच के 6 अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग दी गई है। उक्त आईपीएस में कोरबा जिले में दर्री सीएसपी का चार्ज संभाल रहे 2020 बैच के आईपीएस राबिंसन गुरिया भी शामिल है जिन्हें नारायणपुर का एडिशनल एसपी बनाया गया है।

इसी तरह 2019 बैच के निखिल अशोक कुमार रखेचा को नारायणपुर से सुकमा का एडिशनल एसपी बनाया गया है। राजनाला स्म्रुत्रिक को सीएसपी अंबिकापुर से एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया है। संदीप कुमार पटेल को सीएसपी बिलासपुर से एसडीओपी भानुप्रतापपुर, 2020 बैच के विकास कुमार को सीएसपी बस्तर से एडिशनल एसपी कबीरधाम बनाया गाय है। वहीं मयंक गुर्जर को मानपुर अंबागढ़ चौकी का एडिशनल एसपी बनाया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस राबिंसन गुरिया दर्री सीएसपी के पद पर एक साल भी ज़्यादा समय तक पदस्थ रहे। इस दौरान जिले में 4 अलग अलग तासीर वाले एसपी बदल गए लेकिन श्री गुरिया की कार्यप्रणाली नहीं बदली। वे मेहनत व पूरी लगन से पुलिसिंग करते रहे। जिसका नतीजा रहा कि चर्चित न्यूज एंकर सलमा के लापता होने के बंद मामले को 5 साल बाद खोलकर दृष्यम फिल्म की तर्ज पर हत्या के बाद रोड के नीचे लाश दफनाए के मामले का खुलासा किया। मामले में मुख्य आरोपी जिम संचालक मधुर साहू समेत सहयोगी भी पकड़े गए। वहीं गत दिनों लेमरू क्षेत्र में वैसे ही प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या का लाश को खाई में फेंकने के मामले को भी उनके नेतृत्व में ट्रेस किया गया था। वर्तमान में श्री गुरिया सीएसपी दर्री के साथ ही साइबर सेल प्रभारी का दोहरा दायित्व संभाल रहे थे।