Uncategorized

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल की चल रही जबरदस्त तैयारी, कल कटघोरा में लगाएंगे दहाड़, पुलिस ने जारी किया रोड मैप

कोरबा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उर्जाधानी में कार्यक्रम निश्चित हुआ है। श्रम दिवस 1 मई को वे कटघोरा के मेला ग्राउंड में आमसभा को  संबोधित करेंगे।

पुलिस के अलाधिकारियों ने मंगलवार को मेला ग्राउंड पहुंचकर चल रही तैयारी का अवलोकन किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर छायादार व्यवस्था की जा रही है।

मामला चूंकि केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा हुआ है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सावधानी बरती जा रही है। आज आईजी, अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी के द्वारा आयोजन स्थल पहुंचकर यहां चल रही तैयारी का निरीक्षण किया गया। तैयारी के संबंध में और क्या कुछ सुधार हो सकता है , इस बारे में भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया है ।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे को बहुत ही अहम माना जा रहा है। वही भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

 

🚨 कड़े सुरक्षा इंतजाम🚨

 

दिनांक 01.05.2024 को अमित शाह, माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली का कोरबा प्रवास प्रस्तावित है। व्हीआईपी महोदय को “Z+” MHA Security with ASL CRPF cover सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस के द्वारा मैप जारी कर परिवर्तित मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है।

पार्किंग स्थल

1. पार्किग 1, 2 व 3 बिलासपुर रोड।

2. पार्किंग 4 बांगो रोड।

3. पार्किंग 5, 8, 8 कोरबा रोड।

4. पार्किग 7 व 9 बडी वाहन ।

डायर्वसन प्वांईट

1. चकचकवा चौक।

2. जेंजरा चौक।

3. ठेल्वाडीह तिराहा ।

4. सुतर्रा तिराह ।

बांगो-बिलासपुर रोड से जेंजरा रोड होकर आऐगें।*