कोरबा

काेयलांचल में सिर उठाने की काेशिश में डीजल-काेयला चाेर गिराेह, पुलिस कुचलने में लगी

खदान में घुसकर डीजल ताे किनारे से काेयला चाेरी करने में लगा था गिराेह, पकड़ में आने से बचने के लिए अब कैंपर की जगह बंद बाेलेराे

काेरबा। ईडी की कार्यवाही के बाद भले ही प्रशासनिक महकमे में दहशत है लेकिन अवैध धंधे से जुड़े लाेग माैके की तलाश में है। जाे काेयलाचंल के गेवरा, दीपका व कुसमुंडा खदान में डीजल-काेयला चाेर गिराेह फिर से सक्रिय हाेकर सिर उठाने की काेशिश कर रहे हैं। लेकिन अवैध काराेबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संताेष सिंह की सख्ती का असर है कि पुलिस टीमें उन्हें कुचलने में लगी है। ताजा उदाहरण काेयलांचल में लगातार काेयला व डीजल चाेर गिराेह के खिलाफ हुई कार्यवाही है। आज गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले मुख्य सरगना दयालबंद-बिलासपुर निवासी अज़हर खान सहित 5 आरोपी काे हरदीबाजार पुलिस की टीम ने चाैकी प्रभारी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पकड़ा है। वे बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 ए एस 1133 में 10 डिब्बे में कुल 350 लीटर डीजल चाेरी करके ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन जब्त कर लिया गया है, जिसे राजसात कराया जाएगा। प्रकरण में इस्तगासा क्रमांक 38/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379,34 भादवि., 3,7 ईसी एक्ट कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इससे पहले कल मुखबीर से मिली सूचना प्राप्त पर हरदीबाजार पुलिस ने दीपका खदान किनारे ग्राम दर्राखांचा हरदीबाजार के पास कोयला चोरी कर लोड कर रहे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीए 4316 काे पकड़ा था। जहां सुमंत पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी करनौदा भांठापारा जिला जांजगीर चांपा (हा.मु. उरगा भैसमा रोड लालमाटी हाउसिंग बोर्ड कोरबा) एवं देवनारायण यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अमगांव दर्राखांचा चौकी हरदीबाजार पकड़ाए थे। इसी तरह पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 एएन 4156 में कोयला चोरी कर दीपका से बलौदा की ओर ले जा रहे मुकेष पटेल पिता परमेष्वर पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी खपरीडीह गिधौरी थाना बलौदा बाजार जिला जांजगीर चांपा हा.मु. उरगा थाना उरगा जिला कोरबा तथा ड्राईवर के बगल में बैठी महिला अनामिका सिंह कंवर उम्र 39 वर्ष निवासी अमगांव हरदीबाजार चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुंडा पकड़ाए थे। दाेनाें पिकअप में 20-20 हजार रुपए कीमत के 2.5 टन कोयला लदे थे।

 डीजल चाेरी में फिर बिलासपुर कनेक्शन 

काेयला खदान में डीजल चाेरी में एक बार फिर बिलासपुर कनेक्शन सामने आ रहा है। डीजल चाेर गिराेह का सरगना अजहर खान उर्फ अज्जू पिता अकरम खान उम्र 29 वर्ष निवासी दयालबंद नारियल कोठी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर है। जिसके साथ राजकुमार पटेल उर्फ गोलगप्पा पिता स्व. भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी नोनबिरा थाना दीपका जिला कोरबा, संतोष सिंह कंवर पिता नारायण सिंह कंवर उम्र 30 वर्ष निवासी नोनबिर्रा थाना दीपका जिला कोरबा, बसंत मिरी पिता रामधन मिरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरईताल थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा, गुलशन यादव उर्फ सिबू पिता रामप्यारे यादव उम्र 25 वर्ष निवासी नोनबिर्रा थाना दीपका जिला कोरबा शामिल थे।

 

कैंपर पर निगरानी, अब बंद बाेलेराे का उपयाेग

खदान में डीजल चाेरी के लिए गिराेह द्वारा कैंपर वाहन का उपयाेग किया जा रहा था। खदान में नियाेजित सुरक्षा एजेंसी व पुलिस की निगरानी में अब विशेष रूप से कैंपर रहता है। इसलिए डीजल चाेर गिराेह ने कैंपर की जगह बंद बाेलेराे का उपयाेग शुरू कर दिया है। साथ ही ग्लास में ब्लैक फिल्म लगा दिया जाता है जिससे उसके अंदर बैठे गिराेह के लाेग व डीजल के डिब्बे बाहर से नजर न आएं। लेकिन पुलिस की मुखबिरी नेटवर्क के आगे गिराेह का प्लान फेल हाे गया।