Uncategorized
मतगणना के अब तक रूझान में संजू देवी राजपूत बन रही नगर निगम महापौर, 22000 वोट से आगे पहुंची

कोरबा। नगर निगम कोरबा के महापौर की दौड़ में अब तक हुई गिनती के बाद जो रूझान नजर आ रहा है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत जीत की ओर बढ़ रही है। गिनती शुरू होने के बाद से लगातार उन्हें लीड मिल रही है। दोपहर 11 बजे तक की स्थिति में वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी से 22000 वोट से आगे पहुंच गई है। लगातार बढ़ते गड्ढे को कांग्रेस के लिए पाट पाना मुश्किल लग रहा है।