छत्तीसगढ़

सुस्त पुलिसिंग की वजह से निपट गए सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडे, उप निरीक्षक सुमन लाल पाया को मिली जिम्मेदारी, पसान थानेदार को हटाकर नवल साव को दिया गया मौका, कई अन्य थानेदार भी नपेंगे

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय की पोस्टिंग के बाद पुलिसिंग सुस्त हो गई थी। लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही थी। दुकानों व मकानों में चोरी की वारदात भी बढ़ गई थी। आचार संहिता निर्वाचन आयोग से जिले की कमान मिलने के बाद पदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को लगातार सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडे के ढीले ढाले पुलिसिंग की शिकायत मिल रही थी। लेकिन आचार संहिता लागू होने की वजह से उन्हें हटाया नहीं गया था। आचार संहिता का प्रभाव हटते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए सबसे पहले जिला मुख्यालय स्थित सिविल लाइन थाना के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडे को लाइन अटैच कर दिया। वहीं उनकी जगह पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक सुमन लाल पाया को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पसान थाना के थानेदार उप निरीक्षक शिव कुमार कोसरिया को भी लाइन अटैच करते हुए वहां उरगा थाना के उप निरीक्षक नवल साव को मौका दिया गया है। साथ ही सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार तांडी को लाइन से उनके साथ पसान भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई अन्य थाना चौकी प्रभारी भी सुस्त व विवादित पुलिसिंग के कारण जल्द ही नपेंगे।