जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मचाया आतंक, कटघोरा में मुरली होटल में घुसकर संचालक को धमकाया, सड़क पर जाम लगाकर मचाया दहशत

कोरबा। कटघोरा में कल नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल के खिलाफ भाजपा की ओर से लाया गया प्रस्ताव गिर गया। नपा अध्यक्ष पद के लिए रतन मित्तल की जीत होने की खुशी कटघोरा नगर में जमकर मनाई गई। लेकिन शाम होते ही कुछ कांग्रेसी नेता बेकाबू हो गए। उन्होंने धमकाने चमकाने के साथ ही सड़क पर दहशत मचाते हुए जमकर उत्पात मचाया। कटघोरा बस स्टैंड के पास संचालित मुरली होटल के संचालक मुरली मनोहर भाजपा नेता है। उनकी माने तो कल शाम लगभग 7:30 बजे सुधीर मिश्रा, शिब्बू शर्मा, पीयुष जायसवाल, असफाक अली ये सभी होटल अंदर घुसकर काउंटर के पास आकर उनसे बोलने लगे कि नगर पालिका अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव लाये थे हम लोग जीत गये तुम लोग हार गए, अब हमारा क्या उखाड़ लिए, फिर अश्लील गाली गलौच कर भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। होटल के सामने मुख्यमार्ग पर सभी स्टाफ दुकान मालिक एवं महिला कर्मचारियों को आपत्तिजनक अश्लील गालियाँ दी गई एवं दुकान बंद करा देने ग्राहकों के वाहन न खडा़ करने की धमकी दी गई। उनके भाई शेखर साहू को भी जान से मार देने व देख लेने की धमकी दी गई। इतने में मन नहीं भरा तो उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर एबुलेंस एवं यात्री वाहनों को रोक दिया, साथ ही ग्राहकों की गाड़ियों पर फटाखा जलाकर फेंका गया, जिससे लोगों में दहशत मचा रहा। कटघोरा थाना घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में होने के बाद भी पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर उत्पात मचाने वाले वहां से भाग निकले। कटघोरा थाना में आज मुरली मनोहर की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुधीर मिश्रा, शिब्बू शर्मा, पीयुष जायसवाल व असफाक अली पर अपराध कायम कर लिया गया है।
