Uncategorized

50 फीसदी से ज्यादा मतों की हो चुकी गिनती: कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई 21 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त, विधानसभा में जहां मजबूत थी भाजपा वहां भी गड्ढे 

कोरबा। मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के बीच वोटों का अंतर भी बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरबा लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान पड़े मतों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिनती हो गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 21 हजार वोट से बढ़त बना ली है। पहले चरण से लगातार जारी बढ़त के कम नहीं होने से भाजपा के चुनावी समीकरण को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, सूत्रों की माने तो विधानसभा में जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा मजबूत स्थिति में रही उन जगहों पर भी लोकसभा चुनाव में गड्‌ढा हो गया। ऐसे में ये कैसे और कब हुआ इसका मंथन भाजपा परिणाम आने के बाद करेगी।