छत्तीसगढ़

50 फ़ीसदी वोटिंग की गिनती पूरी… 9वे राउंड के बाद जयसिंह अग्रवाल देवांगन करीब 18 हजार वोट से पीछे, शहर में दौड़ने लगे लखनलाल देवांगन के कटआउट

कोरबा। कोरबा विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान में डाले गए वोटों में 50 फ़ीसदी वोट की गिनती पूरी हो चुकी है। 18 में से 9वे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करीब 18 हजार वोट से पीछे हो चुके हैं। अब 9 राउंड की गिनती बाकी है, जिसमें इतने भारी अंतर को कवर कर पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है। इसके साथ ही शहर में भाजपा व लखन लाल देवांगन के समर्थक सड़क पर निकाल कर उत्साह मानने लगे हैं। ढोल-ताशे और आतिशबाजी के बाद अब लखनलाल देवांगन के कट आउट भी सड़क पर नजर आने लगे हैं।