छत्तीसगढ़

कोरबा में 18 राउंड की गिनती में अब तक 4 राउंड पूरे, जयसिंह अग्रवाल 5000 वोट से पीछे

कोरबा। कोरबा में जारी मतगणना को 3 घंटे पूरे हो चुके हैं, इसके साथ चार राउंड की गिनती भी पूरी हो चुकी है। कोरबा विधानसभा सीट पर 18 राउंड की गणना होनी है जिसमें से 4 राउंड की गिनती के बाद की स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के लखन लाल देवांगन से 5000 वोट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह कटघोरा विधानसभा से चौथे राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 4811 वोटो से पीछे, पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार 4304 वोटो से पीछे चल रही है। जिले के भाजपा के कद्दावर नेता ननकी राम कंवर रामपुर विधानसभा सीट से 2930 वोटो से पीछे है।