छत्तीसगढ़
कोरबा में मतगणना शुरू, पहले डाक मतपत्र की हो रही है गिनती, 09.00 बजे से प्रथम चक्र की गणना

कोरबा। विधानसभा चुनाव में कोरबा जिले की चारों सीट के लिए आईटी कॉलेज में बने मतगणना केंद्र मैं आज सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई। एसपी जितेंद्र शुक्ला समेत प्रेषक व निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना में शामिल अधिकारियों कर्मचारियों की कड़ी जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया वहीं अब सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती जारी है। गिनती पूरी होने के साथ ही कोरबा के सभी विधानसभा सीट के रुझान शुरू हो जाएंगे।

