ढोढ़ीपारा पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लखन लाल, जनता से बोले: आप लोग का आशीर्वाद मिला तो निश्चित तौर पर कोरबा विधानसभा का होगा चौमुखी विकास

कोरबा। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन द्वारा प्रतिदिन अपने पक्ष में जोर-जोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है और जनता के बीच जाकर अपनी बात प्रमुखता से रख रहे हैं। वे आशीर्वाद के रूप में कमल छाप पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा और उन्हें भाजपा को वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है और आप लोग भी मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं, यदि मुझे सेवा का मौका मिला तो मैं कोरबा विधानसभा का भरपूर विकास करूंगा, किसी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी, आम जनता सुझाव पर ही बेहतर ढंग से काम किया जाएगा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से नगर निगम कोरबा में कांग्रेस के महापौर हैं लेकिन आम जनता की समस्या कम नहीं हो रही है