कोरबा

शहर के हर गली-मोहल्ले में दिख रहे हैं कांग्रेस के झंडे, नजारे से प्रचार में नजर आ रहे हैं जयसिंह अग्रवाल आगे

मुख्य मार्गो के किनारे अधिकांश मकान-दुकान में लगा है कांग्रेस का तिरंगा झंडा, दूसरे पार्टियों के झंडे का टोटा 

कोरबा। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। मतदान को 17 दिन शेष रह गए हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल अपने सर्मथकों के साथ प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। शहर के हर गली व मोहल्ले में उनकी कांग्रेस पार्टी के ही झंडे बहुतायत में दिख रहे हैं। मुख्य मार्गो के किनारे अधिकांश दुकानों व मकानों में उनके ही झंडे लहरा रहे हैं। नजारा देखकर लग रहा है कि जयसिंह अग्रवाल दूसरे प्रत्याशियों से प्रचार में बहुत आगे हैं। मतदान तिथि तक ऐसी ही स्थिति रही तो निश्चित ही जयसिंह अग्रवाल जीत का चौका लगा देंगे।

बताया जाता है कि कांग्रेस उम्मीदवार का चुनावी प्रबंधन इतना सटीक है कि दूसरे प्रत्याशियों के पार्टी के झंडे लगाने के लिए जगह मिलना मुश्किल हो जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले ही घर घर पहुंचकर कांग्रेस के झंडे लगा दिए तो अब वे मंत्री रहते हुए किए गए जयसिंह अग्रवाल के कार्यों और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को घर- घर तक पहुंचाने में जोर शोर से जुटे हैं। जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में नाम वापस लेने वाले तीनों उम्मीदवार भी उनके पक्ष में मतदान कराने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के साथ ही दूसरे पार्टियों से जुड़े लोग भी लगातार जयसिंह अग्रवाल से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। जिससे महौल बदलता नजर आ रहा है।