Uncategorized
चुनाव आयोग एक्शन में, कोरबा एसपी उदय किरण समेत कई जिले के एसपी-कलेक्टर हटाए गए

कोरबा। आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने आज से छत्तीसगढ में डंडा चलाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले गाज आईएस और आईपीएस पर गिरी है। चुनाव आयोग ने देर शाम कई प्रमुख जिले के कलेक्टर-एसपी को हटाने का आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है उसमें कोरबा एसपी उदय किरण भी शामिल है। आदेश के अनुसार रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलक्ष सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण बिलासपुर के एडिश्नल एसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एसपी संजय ध्रुव हटाए गए हैं। उक्त अधिकारियों के रिक्त पद पर चुनाव आयोग ही दूसरे अधिकारियों की पदस्थापना करेगा। सूत्रों के मुताबिक पहले उच्च स्तर के अधिकारियों पर और बाद में मातहत अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।