Uncategorized

उधर चांद पर लहराया तिरंगा, इधर काेरबा में पदाेन्नत पुलिस अधिकारियाें के कंधे पर सजे सितारे

मीटिंग के बाद डिनर के लिए रूकने के बजाए एसपी उदय किरण पहुंचे कार्यालय, इंतजार कर रहे पुलिस अधिकारियाें काे दी पदाेन्नति

काेरबा। बुधवार काे भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर पहुंचकर तिरंगा लहराया ताे दूसरी ओर काेरबा में ठीक उसी समय एसपी यू. उदय किरण ने पदाेन्नति आदेश के बाद इंतजार में समय काट रहे 17 प्रधान आरक्षकाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजा दिए। दरअसल प्रदेश में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की याेग्यता वाले पुलिस कर्मियाें काे पीपी काेर्स करने के बाद पदाेन्नति मिलने का इंतजार था। मंगलवार काे बिलासपुर रेंज के आईजी डाॅ. आनंद छाबड़ा ने रेंज के सभी जिलाें में ऐसे कर्मियाें काे पदाेन्नत करने का आदेश जारी किया। काेरबा जिला पुलिस बल के राम कुमार पांडेय, कुलदीप कुमार तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल, प्रकाश रजक, मस्तराम कस्यप, चक्रधर राठौर,  धनंजय जाटवर, संतोष कुमार तांडी, कृपाशंकर दुबे, शेराफिन लकड़ा, ईश्वर सिंह राजपूत, जगेंद्र प्रसाद लहरे, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, समेदास खांडेकर, सरस्वती कौशिक व सावित्री कोर्राम प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पदाेन्नति का इंतजार कर रहे थे। सूत्राें के मुताबिक बुधवार काे एसपी यू. उदय किरण बिलासपुर में पुलिस मीटिंग में गए थे। जहां रात के डिनर का प्राेग्राम था। कई जिलाें के पुलिस अधिकारी वहां डिनर के लिए रूक गए लेकिन एसपी यू. उदय किरण पदाेन्नति का इंतजार कर रहे नए सहायक उपनिरीक्षकाें के कंधे पर सितारे लगाने वहां से वापस काेरबा लाैटे। जहां एसपी यू. उदय किरण ने एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा के साथ सभी पदाेन्नत अधिकारियाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजाकर उन्हें पदाेन्नति दी। साथ ही आगे बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।