Uncategorized

सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा में ट्रैफिक पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 104 चालान, ₹53,400 वसूली, 19 नशे में चालक धराए

कोरबा (छ.ग.) — जिले में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 104 प्रकरणों में चालान काटे और ₹53,400 समंस शुल्क वसूला।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए 19 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई थाना/चौकी पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिलेभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में ड्राइविंग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *