बालको पावर प्लांट का वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने किया निरीक्षण
उत्पादन, सुरक्षा, तकनीकी उन्नयन और भविष्य की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा
बालकोनगर। वेदांता समूह की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार मंगलवार को कोरबा स्थित भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पावर प्लांट के दौरे पर पहुंचीं। उनके दौरे को लेकर बालको परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।
दौरे के दौरान प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने पावर प्लांट के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के संचालन, बिजली उत्पादन और वहां चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद प्रबंधकों और इंजीनियरों से प्लांट की कार्यप्रणाली तथा वर्तमान व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के बाद शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की उत्पादन क्षमता और दक्षता बढ़ाने, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा तकनीकी उन्नयन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और बालको की आगामी विस्तार योजनाओं को लेकर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कंपनी के दीर्घकालिक लक्ष्यों और भविष्य के रोडमैप पर भी चर्चा की गई।
वेदांता समूह की शीर्ष प्रबंधन प्रतिनिधि के इस प्रत्यक्ष दौरे को बालको के संचालन और भविष्य की योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही प्रबंधन के समक्ष उत्पादन दक्षता, सुरक्षा और तकनीकी विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा

