Uncategorized

खबर अपडेट – मलबे में फंसे कार और बस को बाहर निकालने भारी भरकम मशीन के साथ बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड….

कोरबा। जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में जोड़ा पुल के पास आज शविवार की दोपहर जटराज बसावट की डम्पिंग एकाएक सैलाब बनकर सड़क में आ गई,जिस वक्त ये सैलाब आया ठीक उसी वक्त कनवेरी की ओर से कार और एक बस आ रही थी,जो मलबे में फंस गई। कार तो आधी मलबे में डूब गई वही बस के पहिये भी मलबे से पूरी तरह से फंस गये। कार सवार लोग समय रहते दूसरी ओर से उतर कर बाहर आ गए लेकिन उसके बाद कार टस से मस नहीं हुई बल्कि और मलबों से भरने लगी।

मलबे की वजह से कुछ देर के लिए यह मार्ग आवाजाही के लिए बिल्कुल बंद हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युजंय पाण्डेय, सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और SECL कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारियों से संपर्क का खदान से बुलडोजर को बुलवाया गया। घंटों मशक्कत के बाद डंपिंग से बहकर आए मिट्टी को सड़क से साइड करने का काम किया गया। जैसे तैसे सड़क से मलबा हटा लेकिन कार और बस में मलबे की मिट्टी अंदर तक जा घुसी थी, वाहन स्टार्ट नहीं हुए। जिससे मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा,फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की बौछार बस और कार के नीचे छोड़ी गई जिसके बाद जैसे तैसे वहां से कार बस आगे बढ़ी। आपको बता दें जिले में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है वहीं जटराज बसावट की डंपिंग की मिट्टी भी लगातार सड़क पर बहकर आ रही है जिससे यहां आवाजाही बाधित हो रही है। बारिश की वजह से यहां मिट्टी कटिंग और उठाव के काम में परेशानी हो रही है। बसावट के डंपिंग को काटकर पाटी गई मिट्टी लगातार बह रही है। मिट्टी रोकने किए गए सिविल विभाग के उपाय कारगर साबित नहीं हो रहे हैं, जिससे बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिट्टी लगातार सड़क पर आ रही है और लोगों को आवाजाही में बड़ी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *