Uncategorized

काेरबा की कलेक्टर रहते हुए IAS रानू साहू के व्हाट्सएप चैट बने ईडी के लिए गिरफ्तारी के आधार 

काेरबा से जुड़ा है रानू साहू का नाता, 3 दिन के रिमांड पर लेने के बाद अब काेयला घाेटाले के मामले में ईडी कर रही पूछताछ

काेरबा। ईडी के निशाने पर चल रही काेरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू की शनिवार काे गिरफ्तारी कर ली गई। काेरबा के बाद रायगढ़ में कलेक्टर के पद पर पदस्थापना के दाैरान ईडी ने उनके बंगले-दफ्तर में दबिश दी थी। कई बार उनसे पूछताछ की गई। तब से उनकी गिरफ्तारी की अटकले चल रही थी। लेकिन ईडी पुख्ता सबूत जुटाने में लगी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार काे आईएएस रानू साहू के साथ ही प्रदेश में कई अधिकारियाें के यहां छापेमारी के बाद ईडी के हाथ पुख्ता सबूत लग गया। जिसके बाद शनिवार काे आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला घाेटले से जुड़ा बताया जाता है। गिरफ्तारी के बाद रानू साहू को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 3 दिनों की रिमांड को मंजूरी दी। अब ईडी रानू साहू से पूछताछ कर रही है।

काेरबा में पोस्टिंग के दाैरान व्हाट्सएप चैट का ईडी ने किया है उल्लेख 

काेर्ट में पेश करते हुए ईडी की तरफ से एलिगेशन लगाया गया है कि रानू साहू जब कोरबा में कलेक्टर थी तब के व्हाट्सएप चैट रानू साहू का उल्लेख है। एक डायरी उपलब्ध हुई है उसमें RS लिखा गया है. इस आधार पर उनको गिरफ्तार किया गया है।

काेरबा से ही शुरू हुई रानू साहू की सर्विस और मुसीबत

आईएएस रानू साहू धमतरी निवासी है। वह साल 2005 में डीएसपी बनी थी। प्रशिक्षु डीएसपी के ताैर पर उन्हाेंने काेरबा में ही सर्विस शुरू की। काेरबा में ही पदस्थापना के दाैरान उनका चयन आईएएस के रूप में हुआ। अब तक वे चार जिलों की कलेक्टर रह चुकी हैं। अभी रानू साहू के पास मंडी बोर्ड की एमडी और डायरेक्टर एग्रीकल्चर का पोस्ट हैं। वर्तमान कलेक्टर आईएएस संजीव झा से पहले रानू साहू काेरबा की कलेक्टर थी। तबादले में वह काेरबा से रायगढ़ कलेक्टर बनी। जहां वह ईडी के रडाॅर पर आ गई। इससे पहले वह बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर, हेल्थ डायरेक्टर, जीएसटी कमिश्नर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की एमडी जैसे कई दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।