Uncategorized

दर्री डैम के नीचे नए पुल पर बड़ा हादसा: ब्रिज पर बैठे मवेशी से टकराकर बेकाबू हुई कार की ट्रेलर से टक्कर, 3 लोगों की मौत

शहर के व्यापारी परिवार से है तीनों मृतक

कोरबा। कोरबा के भवानी मंदिर के पास दर्री डैम के नीचे बने नवनिर्मित पुल पर शनिवार- रविवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि कार पहले ब्रिज पर बैठे मवेशी से टकराया फिर बेकाबू हो गया। कार सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। जिससे कार सवार यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा , दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राता खार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई है.