Uncategorized

कोरबा में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त: मनमानी पार्किंग पर 1937 चालान, 5.81 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला

कोरबा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने ट्रैफिक विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मनमाने ढंग से सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर नकेल कसते हुए जनवरी 2025 से अब तक कुल 1937 प्रकरण बनाए गए हैं। चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए 5 लाख 81 हजार 500 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया है।

Oplus_131072

ठंड के मौसम में धुआं और कोहरा बढ़ने से दृश्यता कम हो रही है। इसके मद्देनज़र पुलिस ने भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों पर रिफ्लेक्टर और रेडियम पट्टी लगाने पर जोर दिया है। इंडिकेटर और पार्किंग लाइट दुरुस्त रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है।

Oplus_131072

इसी क्रम में राताखार के जोड़ा पुल क्षेत्र में अव्यवस्थित ढंग से पार्क किए गए वाहनों पर पुलिस ने लॉक की कार्रवाई की। ट्रैफिक टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ट्रैफिक डीएसपी डी.के. सिंह, निरीक्षक तेजस आर.एन. रात्रे, मनोज राठौर, ईश्वर लहरे सहित पूरा मैदानी अमला अभियान को अंजाम दे रहा है।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि”नियमों का पालन करेंगे तो चालक भी सुरक्षित रहेंगे और शहर की सड़कें भी व्यवस्थित होंगी।”

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *