ट्रेलर ड्राइवर करता था पत्नी से बातचीत, पति ने मोबाइल पर सुन ली रिकॉर्डिंग, ममेरे भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
थाना दीपका पुलिस ने सुलझाया हरदीबाजार रोड किनारे हुए अंधे कत्ल की गुत्थी, अवैध संबंध के चक्कर में हुई हत्या,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दीपका-हरदीबाजार रोड पर 19 नंबर कांटा के पास गढ्डा के कीचड़ में 1 मार्च 2024 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 7370 का चालक अजय भार्गव मृत अवस्था में मिला था। सूचना पर दीपका पुलिस ने मर्ग क्रमांक 20/2024 धारा 174 जाफौ. के तहत दर्ज कर शव का पंचनामा कर पीएम कराया गया। परीजन एवं गवाहो का कथन लिया गया। परिजनो द्वारा मृतक का अवैध संबंध ग्राम मांगामार का संदेही की पत्नी के साथ होना उसी अवैध संबंध के कारण मृतक अजय भार्गव की हत्या होना शंका जाहिर किये थे। इसी आधार पर थाना दीपका पुलिस द्वारा भी प्रकरण को हत्या मानकर गंभीरता से विवेचना की जा रही थी। इसी कड़ी में संदेही को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध एवं फोन में बातचीत का रिकॉर्डिंग को सुनने पर संदेही द्वारा आक्रोश में आकर अजय भार्गव का हत्या करने का प्लान बनाया और दिनांक घटना को मोटर साइकिल में अपने ममेरा भाई के साथ आकर मृतक अजय भार्गव को हाथ झापड़ से मारना व कीचड़ में दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय सिध्दार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय यू.बी.एस चौहान (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय रविंद्र मीणा (भा.पु.से) दर्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर उपरोक्त आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि मंगतु राम मरकाम, सउनि परमेश्वर सिंह राठौर, सउनि अश्वनी निरंकारी, आरक्षक शेख शहबान, आरक्षक विनोद रात्रे, आरक्षक मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये हैं ड्राइवर की हत्या के आरोपी
1. दयाशंकर यादव पिता स्व. धनीराम यादव उम्र 30 साल साकिन दादर थाना दीपका जिला कोरबा
2. सतीश यादव पिता स्व. रामरतन यादव उम्र 29 वर्ष साकिन कटरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा