Uncategorized

एमजीएम स्कूल के छात्रों के डांस के दौरान ब्लास्ट, 3 छात्र हुए घायल, पैरों में बंधा था इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस, हो गया शॉर्ट-सर्किट

कोरबा। बालकोनगर के अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के समारोह में एमजीएम स्कूल बाल्को के छात्रों द्वारा डांस की प्रस्तुति के दौरान इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों के पैर के निचले हिस्से में झुलसने से चोट पहुंची। बताया जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस छात्रों के पैरों में बांधा गया था। घटना से स्टेडियम में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। छात्रों को उपचार के लिए बालको अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पांव में बांधे गए थे इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस

घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की बात सामने आ रही है। छात्रों के पैरों में स्मोक डिवाइस को बांध बांध गया था डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ब्लास्ट हो गया, जिससे छात्र चोटिल होकर घायल हुए। दूसरी ओर एमजीएम स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्मोक डिवाइस की जानकारी हमें नहीं थी।

परिजन हो गए थे स्कूल प्रबंधन पर आक्रोशित

घायल छात्रों के परिजन को जब घटना की जानकारी हुई तो वह सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां डांस के दौरान इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस लगाए जाने को लेकर स्कूल प्रबंधन के पति वे आक्रोशित हो गए। फिर वे स्कूल पहुंचे जहां घटना के बारे में पूछने पर स्कूल प्रबंधन गोलमोल जवाब देते रहे। वे कहने लगे कि डिवाइस का उपयोग की जानकारी हमें नहीं थी।  परिजन में इस बात पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी दिखी।