Uncategorized

कोरबा ने रचा इतिहास: 20 मिनट में 15,563 हस्ताक्षरों के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

कोरबा। नगर निगम कोरबा ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता आयुक्त आशुतोष पांडेय के सतत प्रयासों, उनके नेतृत्व में नगर निगम की पूरी टीम की अथक मेहनत और कोरबा के जागरूक नागरिकों के स्वस्फूर्त सहयोग का परिणाम है।

महापौर ने कहा कि निगमायुक्त आशुतोष पांडेय का कुछ नया करने का लगातार प्रयास रहता है। उन्हीं की अगुआई में कोरबा को यह अभूतपूर्व उपलब्धि मिली है। उन्होंने पूरे नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मात्र 20 मिनट में 15,563 हस्ताक्षर कराकर न सिर्फ पुराना रिकॉर्ड तोड़ा गया, बल्कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया गया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले नगर निगम कोरबा स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में टॉप-10 में शामिल होकर आठवां स्थान प्राप्त कर चुका है और अब हजारों नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है।

निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि सागर नामक युवक ने सबसे पहले यह विचार साझा किया था कि कोरबा को एक नई पहचान दिलाने के लिए कुछ अलग किया जाए। पुराने रिकॉर्ड की जानकारी मिलने के बाद इस पर सहमति बनाकर मिशन मोड में काम शुरू किया गया।
उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम की टीम और कोरबा के नागरिकों की सहभागिता से यह लक्ष्य न केवल पूरा हुआ, बल्कि कोरबा का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। यह जीत पूरे कोरबा की है।
इस अवसर पर निगमायुक्त ने पार्षदगण, औद्योगिक उपक्रमों, आम नागरिकों, प्रेस-मीडिया, एनएसएस, एनसीसी, शिक्षा विभाग, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवियों, व्यापारी वर्ग और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाली सभी इकाइयों का आभार व्यक्त किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *