Uncategorized

कोरबा में बड़ी सौगात: एम.जे.एम. हॉस्पिटल आयुष्मान योजना में शामिल, अब ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज

कोरबा। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर का प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान Meena Jain Memorial Hospital (एम.जे.एम. हॉस्पिटल) अब आयुष्मान भारत योजना में एम्पैनल हो गया है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को यहां ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए कई प्रमुख चिकित्सा सेवाएं योजना के तहत कवर की जाएंगी। खास बात यह है कि न्यूरोसर्जरी की सुविधा अब आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा—सामान्य एवं जटिल सर्जरी
कार्डियोलॉजी (हृदय रोग उपचार)
शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स)
न्यूरोलॉजी एवं स्ट्रोक उपचार
प्रसूति एवं डिलीवरी सेवाएं
डायलिसिस
जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी योजना में शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से कोरबा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा।
आयुष्मान कार्ड धारक मरीज आवश्यक दस्तावेजों के साथ अस्पताल में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 94791 18941 पर संपर्क किया जा सकता है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *