काेरबा से चुनावी शंखनाद…अमित शाह बाेले-प्रदेश में विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार बनाएं
इंदिरा स्टेडियम में हुए आमसभा में गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश सरकार पर भष्ट्राचार का आराेप लगाते हुए इशारे-इशारे में कहा-कमल निशान पर बटन दबाकर आप कांग्रेस सरकार का हिसाब बराबर कर देना, उनके भ्रष्ट्राचार का हिसाब ताे भाजपा कर ही देगी

काेरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में हाेना है। उक्त चुनाव का शंखनाद शनिवार काे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काेरबा के इंदिरा स्टेडियम में आयाेजित आमसभा से किया। जहां उन्हाेंने कहा कि विकास की गाड़ी को अकेले केंद सरकार नही चला सकती है। प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। 2023 के विधानसभा में राज्य में भाजपा ताे 2024 के लाेकसभा चुनाव में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के चाइबासा में आमसभा लेकर सीधे काेरबा पहुंचे। सभा स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा की ओर से छत्तीसगढ़ धान का कटाेरा हाेने के नाते अमित शाह काे हल देकर उनका स्वागत किया। अमित शाह ने उद्बाेधन में कहा कि मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूँ….इस लिए जय श्री नाम के नारे के साथ अपनी बात की शुरुवात करना चाहता हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूँ, ढाई ढाई पीढ़ी की लड़ाई की वजह से छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा है। कोरबा लोकसभा के मतदाताओं को कहने आया हूँ और छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के लोगो से पूछ रहा हूँ कि आजादी के बाद क्या दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, गरीबी, भुखमरी देने का काम किया है। भाजपा ने 15 साल में बीमारू राज्य को खुशहाल बनाया था। भाजपा सरकार ने जहां लोगों को राशन देने का, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का काम किया, वहीं कांग्रेस ने अपराध को बढ़ाने का काम किया। छत्तीसगढ़ के घरों में बिजली, सड़क, आदिवासी युवक के पास रोजगार नही था। भाजपा की सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा। अमित शाह ने आगे कहा कि हमारे पास कांग्रेस के काम की लंबी सूची है। उन्होंने भ्रष्टाचार का काम किया, जंगलो को काट कर आदिवासियों का हक छीना, जबकि भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख का इलाज देने का काम किया। अमित शाह ने इस दौरान 9 हजार करो़ड के घोटाले का आरोप लगाया।

उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार से विकास के लिए दिये गये पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। जो कांग्रेस के नेता पहले स्कूटी में चला करते थे, उनके घर के आगे ऑडी खड़ी हो गयी। तीन मंजिला मकान बन गया। 15 साल तक भाजपा ने ढेर सारे काम किया, लेकिन कांग्रेस ने केवल झूठ बोलने का काम किया इसके अलावा कोई काम नही किया। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बना कर दिखाया दिया। केंद्र सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपये DMF की राशि राज्य सरकार को दी, क्या उस राशि का कोई काम हुआ है क्या? डीएमएफ की राशि की भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी।
प्रशासन-पुलिस अधिकारियाें ने किया स्वागत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा आगमन पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान इंदिरा स्टेडियम में बनाये गये अस्थायी हैलीपेड पर बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बिलासपुर सांसद अरूण साव एवं मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।