छत्तीसगढ़

प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे, रमन सिंह बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष

छत्तीसगढ़। प्रदेश में मुख्यमंत्री के रुप में विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा के बाद अब 2 उप मुख्यमंत्री बनाने का विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ। जिसमें दो विधायक अरुण साव और विजय शर्मा पर सहमति बनी। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जायेगा। एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल का गठन भी हो जाएगा जिसमें नए विधायकों को भी प्रमुखता से मौका मिलेगा। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण बिठाया जाएगा।