Uncategorized
कटघोरा में पहाड़ी के पास युवक की हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर जलायी गई लाश, फैली सनसनी

कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुंकरा पहाड़ी के पास एक युवक की अधजली लाश पाई गई है। शव मिलने की सूचना से कटघोरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। आज सुबह सुबह दिशा मैदान के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने जब लाश देखी तब सरपंच के साथ ही कटघोरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के पास एक जोड़ी चप्पल और एक सायकल पाई गई है। आशंका जताई जा रही है,कि रात के वक्त हत्या की घटना को अंजाम दिया गया होगा। लाश को पेट्रोल से जलाने के बाद उसे पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया होगा। कटघोरा पुलिस के साथ ही साइबर सेल की टीम जांच-पड़ताल में जुट गई है।