छत्तीसगढ़
काेरबा के नगर काेतवाल रह चुके निरीक्षक सुरेश ध्रुव और यदुमणी सिदार बने डीएसपी

काेरबा। काेरबा में पदस्थ रहते हुए सिटी काेतवाली प्रभारी बनकर नगर काेतवाल की जिम्मेदारी निभा चुके वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश ध्रुव और यदुमणी सिदार लंबे इंतजार के बाद डीएसपी बन गए। मंगलवार काे राज्य शासन द्वारा 25 निरीक्षकाें काे वरिष्ठता के आधार पर डीएसपी/ असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर प्रमाेशन दिया गया।

कुछ दिन पहले ही काेरबा के कई थानाें की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ निरीक्षक गाेपाल वैश्य डीएसपी बने थे। इधर जिला बल में पदस्थ वरिष्ठ निरीक्षक श्याम सिदार व विवेक शर्मा भी डीएसपी के प्रमाेशन की प्रतिक्षा सूची में है। जल्द ही उन्हें भी प्रमाेशन मिल सकता है।
