कट गया कोरबा के दिग्गज नेताओं का नंबर, भाजपा ने दिया सरोज पांडेय को टिकट
राज्य के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित, मुश्किल होगी बाहरी प्रत्याशी के लिए जीत की राह

छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दी। पहली ही सूची में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। जिसमें प्रदेश के हॉट सीट कोरबा लोकसभा के लिए कतार में खड़े कोरबा के दिग्गज नेताओं का नंबर नहीं लगा, बल्कि सरोज पांडेय को कोरबा सीट का टिकट दे दिया गया है। पहले कोरबा के दिग्गज नेताओं के नाम की चर्चा चल रही थी और उसके हिसाब से तैयारी भी हो रही थी। लेकिन एकाएक पिछले कुछ दिनों से सरोज पांडेय के नाम को लेकर चर्चा होने लगी थी। शनिवार को इसकी घोषणा भी हो गई। हालांकि देखना होगा कि सरोज पांडेय के लिए सांसद पद के लिए जीत की राह आसान होगी या फिर स्थानीय नेताओं की नाराजगी से राह मुश्किल।
देख उम्मीदवारों की लिस्ट
कोरबा से सरोज पांडे
रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
राजनांदगांव से संतोष पांडेय
दुर्ग से विजय बघेल
सरगुजा से चिंतामणि महाराज
बिलासपुर से तोखन साहू
महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
बस्तर से महेश कश्यप
कांकेर से भोजराज नाग
जांजगीर से कमलेश जांगड़े