Uncategorized

सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित हुए जसमीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

नई दिल्ली। टॉपनॉच फाउंडेशन द्वारा 21 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित होटल शांगरी-ला इरोस में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें “सरदार पटेल एकता पुरस्कार 2026” प्रदान किए गए। इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना था।
इस समारोह में छत्तीसगढ़ के कोरबा एवं रायपुर से जुड़े प्रख्यात वित्तीय शिक्षाविद एवं पर्सनल फाइनेंस कोच जसमीत सिंह छाबड़ा को “मोस्ट आउटस्टैंडिंग पर्सनल फाइनेंस कोच” श्रेणी में सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़, विशेष रूप से कोरबा और रायपुर के लिए गर्व का विषय है।

जसमीत सिंह छाबड़ा पिछले 22 वर्षों से बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) क्षेत्र में एक वरिष्ठ कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे पिछले दो वर्षों से “जसमीत छाबड़ा फाइनेंस” नाम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहते हुए लोगों को वित्तीय शिक्षा, निवेश जागरूकता एवं धन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उनके डिजिटल कंटेंट को 9 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं, जो उनकी लोकप्रियता और प्रभाव का प्रमाण है।
कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, ट्रिनिटी कॉर्पोरेट सूट्स के प्रबंध निदेशक रूपम शर्मा तथा गोयल मेडिकोस के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. बसंत गोयल शामिल रहे।
यह आयोजन स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करने में सफल रहा, जहां राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास और जनजागरूकता से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। देशभर से चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी गई।
जसमीत सिंह छाबड़ा को प्राप्त यह सम्मान उनके वर्षों के अनुभव, समर्पण और वित्तीय शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं जागरूक बनाने की प्रेरणा देगी।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *