Uncategorized

तपती दोपहरी में शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल ऑफ, राहगीरों को राहत

कोरबा। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए शहर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी नितेश ठाकुर, सीएसपी प्रतिभा, डीएसपी डी.के. सिंह एवं तेज यादव के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है।
निर्देशानुसार, शहर के प्रमुख चौक—सीएसईबी चौक, सुभाष चौक और टीपी नगर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जा रहे हैं। पहले इन चौराहों पर तपती दोपहरी में भी सिग्नल चालू रहने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को कड़कड़ाती धूप में रेड सिग्नल पर खड़े रहना पड़ता था, जिससे परेशानी बढ़ रही थी।
अब सिग्नल बंद होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। राहगीर बिना अधिक देर रुके अपनी दिशा में आगे बढ़ पा रहे हैं, जिससे लू, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हुआ है। दोपहर के समय यातायात का दबाव भी अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे व्यवस्था प्रभावित नहीं हो रही।
इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पुलिसकर्मियों द्वारा मैन्युअल रूप से संभाली जा रही है। इससे ट्रैफिक जवानों को भी राहत मिली है, जिन्हें पहले सिग्नल संचालन के दौरान तेज धूप में खड़े रहना पड़ता था।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *