Uncategorized
नकटिखार बायपास में भीषण सड़क हादसा: दंपत्ति की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
कोरबा। मंगलवार सुबह नकटिखार बायपास मार्ग के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।


