देश में 7 चरण तो छत्तीसगढ़ में 3 चरण में होगा लोकसभा चुनाव, कोरबा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को होगा मतदान, 4 जून को आएंगे चुनाव के नतीजे
आदर्श आचार संहिता लागू, प्रदेश में 19अप्रैल, 26 अप्रैल एवं 07 मई को होंगे मतदान

कोरबा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुख्ता इंतजाम करते हुए इस बार 7 चरण में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक इन तिथियों को देश के अलग अलग क्षेत्र में चरणवार मतदान होंगे। जिसमें पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 को ,दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 को, तीसरा चरण: 7 मई 2024 को, चौथा चरण: 13 मई 2024 को, पांचवां चरण: 20 मई 2024 को, छठा चरण: 25 मई 2024 एवं सातवां चरणः 1 जून 2024 को मतदान होगा। वहीं 4 जून को मतगणना आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ में इस तरह होंगे मतदान
पहला चरण 19 अप्रैल: बस्तर लोकसभा क्षेत्र
दूसरा चरण 26 अप्रैल: कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र
तीसरा चरण 07 मई: रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र
