राशन वितरण से लेकर तेंदूपत्ता, पीएमश्री स्कूल और आदिवासी विकास तक व्यापक समीक्षा, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

कोरबा। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

राशन दुकानों पर सख्ती
कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि—
राशन दुकानों में समय पर भंडारण सुनिश्चित हो
हितग्राहियों को प्राथमिकता से वितरण किया जाए
सभी एसडीएम खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर समीक्षा करें
खाद्यान्न गबन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो
पीएमश्री विद्यालयों का होगा मूल्यांकन
बैठक में जिले के पीएमश्री विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया।
नोडल अधिकारियों को विद्यालयों का भ्रमण कर सुविधाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश
विद्यार्थियों से चर्चा कर आवश्यकताओं की सूची तैयार करने कहा गया
उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश
तेंदूपत्ता संग्रहण की तैयारी 7 दिन में पूरी करें
ग्रीष्मकाल में प्रारंभ होने वाले तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के लिए वन विभाग को 7 दिवस में तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
संग्राहक सर्वेक्षण, कार्ड वितरण
बीमा, फड़ मुंशी व अभिरक्षक नियुक्ति
पारिश्रमिक 48 घंटे में ऑनलाइन भुगतान
सभी संग्राहकों के बैंक खाते समय पर खुलवाने के निर्देश
आदिवासी क्षेत्रों के विकास हेतु कार्ययोजना
अनुच्छेद 275(1) के तहत आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 15 अप्रैल से पूर्व शासन को कार्ययोजना भेजने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, कृषि, पशुपालन, ईको-पर्यटन, पीवीटीजी बसाहटों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर
डिजिटल भारत मिशन के अंतर्गत जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापना के लिए 5 मार्च तक जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया।
पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस
बलसेन्धा-माली कछार में हैंडपंप स्थापना
देवपहरी बसाहट में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित
पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने के निर्देश
स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर आयुष्मान, वयोवंदन कार्ड, आभा आईडी बनाना
सिकलसेल, डायबिटीज, हाइपरटेंशन की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित
पीएम आवास योजना की समीक्षा
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) अंतर्गत—
जियो टैगिंग के पश्चात हितग्राहियों को शीघ्र भुगतान
31 मार्च तक पीएम जनमन आवास पूर्ण करने
शहरी क्षेत्रों के स्वीकृत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए
अत्याधुनिक वृद्धाश्रम का प्रस्ताव
समाज कल्याण विभाग को जिले में अत्याधुनिक वृद्धाश्रम हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।


