छत्तीसगढ़

पाली-तानाखार सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी तुलेश्वर मरकाम जीते, कांग्रेस दूसरे व भाजपा तीसरे स्थान पर रही

कोरबा। कोरबा जिले के तीनों विधानसभा सीट के फैसले के बाद पाली-तानाखार सीट पर कशमकश के बीच मतों की गिनती देर तक चली। पाली तानाखार सीट पर सुबह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी तुलेश्वर मरकाम ने बढ़त बना रखी थी। लेकिन दोपहर बाद कांग्रेस की प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने बढ़त हासिल की। इसके बाद दोनों प्रत्याशी के बीच हर राउंड में कशमकस जारी रही। कभी तुलेश्वर आगे तो कभी दुलेश्वरी आगे निकल रही थी। देर शाम आखिरी राउंड की गिनती के बाद आखिरकार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर मरकाम 5 सौ से अधिक वोट से चुनाव जीत गए। उक्त सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार व तीसरे नंबर पर भाजपा के रामदयाल उइके रहे।