कोरबा में गुंडे और बदमाशों के खिलाफ चलेगा धमाकेदार एक्शन… क्योंकि फिर आ गए IPS यू उदय किरण
पहले उप कप्तान बनकर जिले में बदमाशों पर कस दी थी नकेल, अब पुलिस कप्तान की खेलेंगे पारी, गुंडे-बदमाश भागने लगे दूसरे जिलों में, अवैध नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

नए एसपी यू उदय किरण ने संभाला प्रभार, अपनी प्राथमिकता में अपराधियों पर नकेल, बेसिक पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बच्चों की सुरक्षा सहित अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना बताया। वही उन्होंने कलेक्टर संजीव झा से भी मुलाकात की।

बुधवार 1 फरवरी 2023 को आईपीएस यू उदय किरण ने कोरबा के नए पुलिस कप्तान के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिसके पश्चात एसपी उदय किरण ने कहा कि अपराधों में कमी लाना व अपराधियों पर नकेल कसना प्राथमिकताओं में होगी । इसके अतिरिक्त बेसिक पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बच्चों की सुरक्षा एवं अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही पर फोकस रहेगा। पदभार लेने से पहले उप कप्तान एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बुके भेंट करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सीएसपी कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी प्रदीप येरेवार, डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार, सिटी कोतवाली टीआई इंस्पेक्टर रूपक शर्मा, सिविल लाइन टीआई इंस्पेक्टर नितिन उपाध्याय सहित शहरी क्षेत्र के सभी थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

गुंडे-बदमाशों में मचा हड़कंप, जिला छोड़कर भागने लगे
आईपीएस यू उदय किरण पूर्व में कोरबा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ रहे। तब उनकी पुलिसिंग से गुंडे बदमाश थर्राने लगे थे। उदय किरण जिन जिलों में भी पदस्थ रहे वहां गुंडों और बदमाशों के खिलाफ उनका कड़ा एक्शन रहा। वह राजनीतिक दबाव में भी नहीं चुके कोरबा में भी राजनीतिक दबाव के बावजूद उन्होंने गुंडे बदमाशों को जमकर सबक सिखाया था, जिससे लोगों के बीच आतंक फैलाने वाले गुंडे बदमाश खुद ही पुलिस के नाम से डरने लगे थे। एक बार फिर उनके जिले के एसपी बनने के बाद गुंडे बदमाश जिला छोड़कर भागने लगे हैं।
