Uncategorized

स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता बना चुका है अपनी विशिष्ट पहचान

प्रतियोगिता के दूसरे दिवस कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी

कोरबा। स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में आयाेजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिवस दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि संदीप चौधरी रहे। श्री सिंह ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब का यह आयोजन सराहनीय है। प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का बेहतर मंच मिल रहा है। पहला मुकाबला कलेक्टर 11 व एसईसीएल दीपका की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में कलेक्टर 11 की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल दीपका की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया। कलेक्टर 11 के खिलाड़ी उतरा को 6 गेंद में ताबड़तोड़ 18 रन व दो विकेट के लिए मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं एसडीओ सूर्यकांत सोनी रहे। श्री खेलवार ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब परिवार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में कराए जाने वाला यह आयोजन काफी सराहनीय है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई के पात्र हैं। एसडीओ श्री सोनी ने कहा कि पत्रकारिता के मूल दायित्व के साथ पत्रकारों और प्रेस क्लब द्वारा किया जाने वाला यह आयोजन अपनी विशिष्ट पहचान बन चुका है। इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब की जितनी भी सराहना की जाए कम है।प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला वन विभाग 11 और शिक्षा विभाग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शिक्षा विभाग की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में वन विभाग की टीम को तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सफल रन चेज करते हुए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। शिक्षा विभाग के खिलाड़ी मसूद अहसन को 16 गेंद में 39 रन वह एक विकेट के आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा मैन ऑफ मैच का खिताब खिलाड़ियों को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दोनों मुकाबले में घंटाघर मैदान क्रिकेट प्रेमियों से भरा रहा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार बंधु व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *