कोरबा
उरगा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम बिंदिया में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरूवार की देर रात आग लग गई। घटना से दुकान में रखे हुए सामान जलकर हो गए। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक योगेश साहू को घटना का पता चला तो वे दुकान पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आग कैसे लगी है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
