धवईपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, क्षेत्र में राधे-राधे की गुुंज


कटघोरा। ग्राम पंचायत धवईपुर में आज सोमवार से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस कलश यात्रा में पूरे गांव की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बाजे-गाजे और “राधे-राधे” के जयकारों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से कथा स्थल तक पहुंचीं, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। कथा का वाचन कथा व्यास आचार्य आशुतोष तिवारी द्वारा 02फ़रवरी से 09 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता रामप्रसाद कोराम, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा, जिला कोरबा ने कहा कि
भक्ति से मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। कि ऐसे धार्मिक आयोजन हर वर्ष ग्राम पंचायत में होने चाहिए, क्योंकि इससे पूरा गांव भक्तिमय होता है और धर्म-कर्म करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ऐसा आयोजन ग्राम डूडगा में हुआ था और अब धवईपुर में हो रहा है। उन्होंने कहा, “मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसे पुण्य आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला। मेरा सहयोग पहले भी था और आगे भी रहेगा।”
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने की अपील की, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में धवईपुर ग्राम पंचायत के महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।


