भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने दी होली की शुभकामनाएं, शांति और आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाने की अपील
कोरबा।रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का जीवंत, उल्लासपूर्ण और सामाजिक समरसता को सशक्त करने वाला पर्व है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं तथा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

रंधावा ने कहा कि -होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और दिलों की दूरियां मिटाने का सशक्त माध्यम है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम अपने मन के द्वेष, भेदभाव और कटुता को त्यागकर विश्वास, सहयोग और सौहार्द को अपनाएं।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोरबा जैसे विविधताओं से भरे जिले में होली सामाजिक एकता और समरसता की मिसाल बन सकती है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें, हुड़दंग से दूर रहें और महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों का सम्मान करें।
युवाओं से आह्वान करते हुए रंधावा ने कहा कि वे होली को सकारात्मक ऊर्जा और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाने का माध्यम बनाएं। उत्सव की उमंग में अनुशासन बनाए रखना ही सच्ची संस्कृति और सभ्यता का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और जनहित के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अंत में उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन पर्व हर घर में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई आशा के रंग भर दे तथा समाज में प्रेम और एकता की भावना और अधिक सुदृढ़


