कोयला की अफरा तफरी: दीपका पुलिस ने पकड़ा बड़ा गिरोह, 335 टन कोयला समेत 6 ट्रेलर जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। एसईसीएल के गेवरा-दीपका क्षेत्र से कोयला अफरा तफरी (चोरी) की सूचना पर दीपका पुलिस को बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 335 टन कोयला समेत 6 ट्रेलर जप्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में दीपका थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम मे कोयला की अफरा तफरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी महताब आलम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उपरोक्त ट्रेलर के संचालकों द्वारा अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग के स्टाफ के साथ मिलकर एसइसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक जाने वाले 335 टन कोयला को अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग ना पहुंचा कर कोयले की अफरा तफरी किया गया है,

उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 444/25 धारा 316(3), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर दीपिका थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर अपराध में शामिल उपरोक्त वाहनों को एवं अपराध से संबंधित कोयला को जप्त किया गया है साथ ही अपराध में शामिल उपरोक्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है

➡️ गिरफ्तार आरोपी
- लक्ष्मण कुमार पिता श्याम सुंदर श्रीवास उम्र 25 वर्ष पता मस्तूरी जिला बिलासपुर
- तुषार खंडे पिता चंद्र कुमार खंडे उम्र 24 वर्ष पता परसदा थाना सकरी बिलासपुर (छ.ग.)
- गोपी किशन सोनझरी पिता कमल प्रसाद सोनझरी उम्र 22 वर्ष पता खमरिया बिलासपुर
- दुर्गेश कुमार साहू पिता दीनदयाल साहू उम्र 22 वर्ष पता धतूरा कोरबी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा
- अतीक मेमन पिता अवेज मेमन उम्र 26 वर्ष पता हाथी बाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
➡️ जप्त ट्रेलर वाहन
1. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बिजी 5024
2. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 9913
3. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजे 4253
4. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 इ एच 2713
5. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीपी 5301
6. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीयू 9401





