दबंग एसपी का खाैफ नहीं…बेखाैफ काेयला चाेरी के बाद अब आरक्षक से मारपीट कर फाड़ी वर्दी
दीपका में मारपीट की सूचना पर पहुंचा था डायल-112 का जवान, पूछताछ के दाैरान अनावेदक ने तू-बे से बात करते हुए किया दुर्व्यवहार, मना करने पर दी जान से मारने की धमकी फिर मुक्के से मारते हुए फाड़ दी वर्दी

काेरबा। काेरबा एसपी संताेष कुमार सिंह विदेश प्रवास है। इसके लिए उनके आने तक पड़ाेसी जिले गाैरेला-पेंड्रा-मरवाही के एसपी आईपीएस उदय किरण काे काेरबा जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईपीएस उदय किरण काेरबा में पहले एडिशनल एसपी रह चुके हैं। तब उन्हाेंने दबंग स्टाईल में काम करते हुए जिले में गुंडे-बदमाशाें की जमकर खबर ली थी। उनके नाम से ही अपराधी खाैफ खाने लगे थे। वर्तमान में उनके काेरबा के प्रभारी एसपी बनने की जानकारी मिलते ही फिर लाेगाें में वैसे ही पुलिसिंग देखने की चर्चा थी। आईपीएस उदय किरण गुरुवार की रात काेरबा पहुंच गए। शुक्रवार काे उन्हाेंने एसपी का चार्ज संभाल लिया। दिनभर उनके पास तमाम तरह के लाेग मिलने पहुंचते रहे। जाे बाहर निकलकर कहते रहे कि अब फिर से काेरबा में फ्री स्टाईल पुलिसिंग देखने काे मिलेगी। लेकिन जिले में बदमाशाें की गतिविधियां देखकर लगता नहीं कि उनमें दबंग एसपी का खाैफ है। क्याेंकि एक ओर जहां शहर के काेयला तस्कर द्वारा आईपीएस उदय किरण के साथ ही ईडी के टीम के शहर में हाेने के बाद भी शुक्रवार की रात पाली के बुड़बुड़ खदान से काेयला चाेरी कर हाइवा में ले जाया जा रहा था। ताे दूसरी ओर शुक्रवार की शाम दीपका में एक बदमाश ने पुलिस आरक्षक भूपेंद्र सिंह कंवर काे धमकी देते हुए मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। आरक्षक डायल-112 काे मिले मारपीट की सूचना पर शांतिनगर दारू भठ्ठी के पीछे पहुंचा था। जहां अनावेदक उदय चाैधरी पूछताछ के दाैरान उल्टे आरक्षक की वीडियाे बनाने लगा। विडियों बनाने दौरान तू और बे जैसे शब्दों का उपयोग करते हुये दुर्व्यवहार करने लगा । आरक्षक के मना करने पर विडियों बंद करके अचानक उग्र होकर गाली-गलाैच करते हुए जान से मारकर जमीन में दफनाने की धमकी देते हुए मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। आरक्षक के सीने में चाेंट लगा। दीपका पुलिस ने प्रकरण में आरक्षक की रिपेार्ट पर आराेपी उदय चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 294, 323, 332, 353, 506, 3(1)(10) एसटी/एससी एक्ट का अपराध कायम कर लिया।