Uncategorized

होटल चंदेला में ठहरा प्रेमी जोड़ा, शादी का दबाव डालने पर की थी प्रेमिका की हत्या, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज

कोरबा। सीतामणी स्थित चंदेला होटल में 5 दिसंबर की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष, निवासी मरकाडीह, थाना नैला, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश 04 दिसंबर को मृतिका संध्या महंत के साथ होटल में आया था और दोनों ने कमरा नंबर 207 किराये पर लिया था। अगले दिन सुबह 11 बजे तक कमरा बंद रहने पर होटल प्रबंधन को शंका हुई। खिड़की से पैर दिखाई देने पर कमरे को खोला गया, जहां महिला मृत अवस्था में पाई गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कोरबा भेजा। मृतिका के चाचा शिवा दास महंत ने थाना कोतवाली कोरबा में आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 875/2025, धारा 103 बीएनएस के तहत दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतिका शादी का दबाव डाल रही थी, जिससे नाराज़ होकर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली टीआई एमबी पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

उप निरीक्षक महासिंह धुर्वे, उप निरीक्षक शारदा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राम कुमार उईके, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, सायबर सेल आरक्षक आलोक टोप्पो एवं आरक्षक श्याम सिदार।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *