Uncategorized

दंतैल हाथी पहुंचा बालको वन परिक्षेत्र, कॉफी प्वाइंट मार्ग बंद – वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता…

कोरबा। बालको वन परिक्षेत्र रेंज में एक दंतैल सिंगल हाथी के पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार हाथी को ग्राम पंचायत बेला के कॉफी प्वाइंट मार्ग, खेतर गांव के पास देखा गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर कॉफी प्वाइंट मार्ग को पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

Oplus_131072

विभाग ने ग्रामीणों व राहगीरों को हिदायत दी है कि क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें और सतर्क रहें। अधिकारियों ने कहा है कि हाथी के पास जाने, फोटो–वीडियो बनाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। वन अमला लगातार गश्त कर स्थिति की निगरानी कर रहा है। हाथी की गतिविधि को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *