Uncategorizedछत्तीसगढ़

रतनपुर में कल 9 नवंबर को जायसवाल कलार कलचुरी महोत्सव, देशभर से पहुंचेंगे कलार समाज के लोग

छत्तीसगढ़। जायसवाल कलार कलचुरी समाज इस वर्ष अनंद कोटि ब्रह्मांड नायक राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के जन्मोत्सव के अवसर पर कल 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल रतनपुर में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस समाजिक महाकुंभ में प्रदेश के साथ ही देशभर से जायसवाल कलार समाज के लोग शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कई अन्य मंत्री और विधायक भी अतिथि होंगे। जायसवाल कलार कलचुरी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी को एकजुटता का संदेश देना और समाज की मूल धारा से भटके हुए स्वजातियों को वापस जोड़ना है। एक साथ एक मंच पर लाना है इसके लिए संपूर्ण समाज से भारी संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया गया है जिससे समाज अपनी शक्ति और एकता का परिचय दे सके। समाज का सम्मान को ध्यान में रखते हुए “सभी स्वजाति एक समान हैं” की विचारधारा के साथ समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है।

गौरवशाली रहा है कलचुरी राजवंश का इतिहास कलचुरी राजवंश का इतिहास गौरवशाली रहा है। मूल काल: कलचुरी राजवंश का इतिहास महिष्मति कृष्ण राज (550 ईस्वी से 576 ईस्वी) सदी से पढ़ाया जाता है। दक्षिण कौशल की राजधानी: यह राजवंश 1750 ईस्वी सदी तक दक्षिण कौशल की राजधानी रतनपुर में स्थापित था। रतनपुर के अंतिम राजा रघुनाथ सिंह जी थे। मंडला कोमो मण्डल को रतनपुर का मण्डल माना जाता है, जिसकी पुष्टि भोरमदेव एवं मंडला के शिल्प भी करते हैं। इसलिए जायसवाल कलार कलचुरी महोत्सव का आयोजन रतनपुर में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *