GamesUncategorized

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि धन-धान्य योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का हुआ सीधा प्रसारण

(हरेंद्र कुमार डिक्सेना, डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो प्रमुख)

कोरबाl कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरबा द्वारा आज “कृषि धन-धान्य योजना” पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 2100 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से लगभग 84 कृषक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. पोर्ते अधिष्ठाता, कृषि अनुसंधान अधिसंस्थान (सीएआरएस) कटघोरा रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधिकरण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “कृषि धन-धान्य योजना” किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एस पी सिंह ने किसानों को योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभों, कृषि नवाचारों तथा प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों के प्रश्नों के समाधान हेतु खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से एमपी सिंह, पशु विभाग से डॉ. इंद्र कुमार पटेल अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किया गयाl







			
		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest
कोरबा प्रेस क्लब ने कराई ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया फिल्म ... ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा' का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे जीवांश अस्पताल में भर्ती नवप्रसूता अचानक हुई लापता, अगले दिन पेड़ पर लटका मिला शव; नवजात ICU में कोरबा थाने में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, महिला पर कार्रवाई पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी, साकार हुआ पक्के मकान का सपना विकसित भारत चैलेंज क्विज का शुभारंभ, कोरबा से 17,357 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य जेसीआई कोरबा सेंट्रल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया तर्क और नेतृत्व का दम सादा कॉलोनी के प्लॉट में बुधिया बनेगा सुंदर गार्डन, वार्ड 39 भूमिपूजन के साथ विकास कार्य की शुरुआत मैनेजर की मौत मामले में पेट्रोल पंप संचालक पर FIR, सुरक्षा में लापरवाही का आरोप पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी पर जिला बदर की कार्रवाई, एक साल तक इन जिलों में प्रव...